आफताब फारुकी
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान और कमेंट्री बाक्स से राजनीत में सफलता पाये नवजोत सिंह सिद्धू ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चैलेन्ज करते हुवे कहा है कि राहुल गांधी तो तोप है प्रधानमंत्री राफेल मुद्दे पर मुझसे देश में कही भी बहस करके देख ले।
कांग्रेस नेता तथा पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में ‘गंगा पुत्र’ बनकर आए थे, लेकिन अब वह मौजूदा चुनाव के बाद ‘राफेल सौदे के एजेंट’ बनकर जाएंगे। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिद्धू ने कहा कि “मैं पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने राफेल सौदे में दलाली ली या नहीं। वह मुझसे देश में कहीं भी बहस कर सकते हैं। राहुल गांधी बहुत बड़ी चीज़ है। वह एक तोप हैं, और मैं एके-47 हूं।”
नवजोत सिंह सिद्धू ने यह भी कहा, “मैं पीएम नरेंद्र मोदी को ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’ वाले बयान को लेकर चुनौती देता हूं। अगर मैं हार गया, तो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा। मैं कहना चाहता हूं, पीएम नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में ‘गंगा पुत्र’ बनकर आए थे, लेकिन 2019 में वह ‘राफेल सौदे के एजेंट’ बनकर जाएंगे।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…