आदिल अहमद
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने इस ओर इशारा किया है कि यदि भाजपा को 230 या उससे कम सीटें मिलती हैं तो हो सकता है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री न बनें. भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो बसपा सुप्रीमो मायावती को एनडीए में शामिल करने के लिए संपर्क किया जा सकता है.
ये पूछे जाने पर कि क्या ऐसी स्थिति में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने रहेंगे, इस पर स्वामी ने कहा, ‘ये अन्य सहयोगियों पर निर्भर करेगा जो हमें 30 या 40 सीटें देंगे. अगर वो मना करते हैं तो हम उन्हें स्वीकार नहीं कर पाएंगे. ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक का उल्लेख करते हुए स्वामी ने कहा, ‘पटनायक ने ऑन रिकॉर्ड ये बात कही है कि वे दूसरी बार पद पर आने के योग्य नहीं हैं. और अगर हम मायावती को लाते हैं, उन्होंने अभी अपनी मंशा जाहिर नहीं की है.’
ये पूछे जाने पर की मायावती क्यों आपके साथ आएंगी, उनका पार्टी बसपा उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लड़ रही है, इस पर स्वामी ने कहा, ‘बसपा शामिल हो सकती है और अगर वो नेतृत्व में बदलाव चाहती हैं तो मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है.’ यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी की जगह नितिन गडकरी को लाया जा सकता है, इस पर स्वामी ने कहा, ‘अगर ऐसा होता है तो ये बेहतरीन होगा. वो पात्र व्यक्ति हैं. गडकरी मोदी की ही तरह अच्छे हैं.’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…