आफ़ताब फ़ारूक़ी
अलीगढ़ के टप्पल मैं ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के बाद दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन दीवानी की तरफ से आरोपियों के पक्ष में मुकदमा न लड़ने का फैसला लिया गया है। यह फैसला द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनूप कौशिक और अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है। इनके इस फैसले में अलीगढ़ का समस्त अधिवक्ता समाज शामिल है।
द अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी अनूप कौशिक ने बताया कि इस तरह के अपराधी का न तो हम मुकदमा लड़ेंगे और न ही किसी अन्य बाहरी अधिवक्ता को मुकदमा लड़ने देंगे। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ का अधिवक्ता समाज मृतक गुड़िया के पक्ष में मुकदमा लड़ कर आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग करेंगे।
गौरतलब है कि अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले शनिवार (08 जून) को पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहिद के भाई मेंहदी हसन और जाहिद की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची के शव में जाहिद की पत्नी का दुपट्टा मिला था। इसके साथ ही एसआईटी को जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…