तारिक खान
प्रयागराज, बाइक और स्कूटी में टक्कर होने के बाद वि श्वविद्यालय के कुछ छात्र भिड़ गए। मारपीट और पथराव में दो छात्र जख्मी भी हो गए। पुलिस ने दो अफगानी समेत पांच छात्रों का शांति भंग में चालान किया है।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के मजार तिराहा के पास हुई। विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल हॉस्टल में रहने वाले अफगानिस्तान के छात्र जियाउल हक व मो. इस्माइल खाना खाने के लिए कहीं गए थे। रात में दोनों स्कूटी से हॉस्टल लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार अरुण प्रताप, अंकुर सिंह और अखंड प्रताप उधर से गुजरे। लहराते हुए बाइक चलाने के कारण स्कूटी में टक्कर हो गई। इस पर उनके बीच गाली-गलौज और नोकझोंक शुरू हो गई। तब तक कुछ और छात्र आ गए। विवाद बढ़ते ही मारपीट होने लगी तो कुछ छात्र ईंट-पत्थर चलाने लगे। इससे अरुण प्रताप व जियाउल जख्मी हो गए। खबर मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अनूप सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पूछताछ में पता चला कि कुछ छात्र शराब के नशे में थे। किसी ने मुकदमा नहीं कराया है। दो अफगानी समेत पांच छात्रों पर शांति भंग के आरोप में कार्यवाही की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…