सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एवं केंद्रीय राज्य मंत्री व गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह ने लोनी के बंथला से पुरा महादेव के बीच बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विजेन्द्र त्यागी, महेश प्रधान, सत्य प्रकाश सत्येंद्र गुर्जर, अतुल पंडित, पदम डब्बास, संदीप चौधरी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि श्रावण माह से पहले भगवान महादेव के सिद्ध पीठ पुरा महादेव तक बस सेवा शुरू होने से लाखों शिवभक्तों को फायदा होगा। इस बस सेवा के लिए स्थानीय लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे क्योंकि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्वालुगण भगवान पूरा महादेवी जी के दर्शन के लिए जाते है। मैं स्वंय भगवान भोले नाथ का भक्त हूं और हर सप्ताह पुरा महादेव जी के दर्शन और पूजा के लिए जाता हूं। मैं परिवहन विभाग को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने लोनी से पुरा महादेव तक कि यात्रा को शिवभक्तों के लिए सुगम बनाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…