फ़ारुख हुसैन
बेहजम खीरी / कोतवाली नीमगांव क्षेत्र मे चोरियां थमने का नाम नही ले रही इससे कुछ दिन पूर्व बेहजम कस्बे मे एक किराने की दुकान को चोरों ने घटना को अंजाम दिया था वही बीते दिनो हुई चोरियो का अभी तक खुलासा भी नही हो पाया !
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम नीमगांव थाना क्षेत्र बेहजम पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम धवंरपुर में सोनेलाल राठौर पुत्र रामशंकर राठौर व रामसेवक पुत्र मोतीलाल के घर में देर रात अज्ञात चोरों ने पेड़ का सहारा लेकर छत से घर के अन्दर घुस कर कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखा बेशकीमती जेवर 4 जोड़ी झुमकी 4 माला 3 अंगूठी 3 बाली 1 जोड़ी टप्स और लगभग 6 हजार की नगदी सहित लाखो की हुई चोरी वही परिजन छत पर लेटे गहरी निद्रा मे सो रहे थे तभी घर की महिला लघुशंका के लिए छत से नीचे गयी थी इसी दौरान महिला ने दरवाजा खुला देख कर और कमरे मे रखे बक्से का सामान बिखरा देख कर घर के परिजनो को बताया वही चोरी की घटना की सूचना रात मे ही 100 डायल को दी मौके पर पहुंची बेहजम पुलिस चौकी के दीवान कालीचरन कांस्टेबल सुनील कुमार( टाइगर) ने पहुंच कर घटना स्थल की जांच की जिसकी लिखित तहरीर परिजनो ने पुलिस को दी है
वही बीते दो दिन पूर्व इसी धंवरपुर गाँव मे सरकारी स्कूल में खिङकी तोङकर दो छत के पंखे चोरी कर लिए गये थे जिसकी सूचना ग्रामीणो ने प्रधानाध्यापक मोहिनी मिश्रा को दी थी वहीँ मोहिनी मिश्रा ने बताया चोरी की घटना मिलने पर स्कूल आये हुए है चोरी की लिखित तहरीर नीमगावं पुलिस को दे दी है वही एक ही गाँव मे तीन जगहो पर चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणो मे दहशत का माहोल बना हुआ है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…