फ़ारुख हुसैन
निघासन-खीरी।
खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के दोबारा सांसद बनने के बाद जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लुधौरी में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद सांसद ने गांव में चंद्रभाल फूलमती शिशु मंदिर से संजय दीक्षित के घर तक ग्राम निधि से बनी लगभग 180 मीटर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।सप्ताहिक बाजार टीन सेट में सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने इतनी बड़ी प्रचंड जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भी प्रकाश डाला इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, सिंगाही चेयरमैन उत्तम मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सेंगर, कनक पाल सिंह राणा, संगम लाल मिश्रा, नरेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, नरेंद्र वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रतीराम लोधी, ग्राम प्रधान रामपाल मौर्य , बनवारी लाल यादव, हरीश पांडे ,दिनेश गुप्ता, संजय गिरी, दीपक शुक्ला, शीलवंत गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, के के तिवारी,प्रज्ञानन्द श्रीवास्तव, अमन अवस्थी, सरजीत सिंह, अकबाल सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…