आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के डाडों गांव के पास गुरूवार की रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर दस हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन फानन में नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बातयी जा रही है।
घूरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सर्बर अली (३५) पुत्र मतीउल्ला गुरूवार को अपने भाई मुनव्वर अली के साथ अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने के त्योथर जा रहे थे। जैसे ही बारा थाना क्षेत्र के डाडों गांव के पास पहुंचे तभी घात लगाये बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमचा अड़ाकर दस हजार रूपये से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर सर्बर अली पर फारय झोंक दिया। जिससे एक गोली उसके सीने में दूसरी दाहिनी पीठ पर और तीसरी गोली गर्दन में तथा चौथी गोली बायीं जांघ में लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और तड़पने लगा। इधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…