उमेश गुप्ता
दूसरी बार सांसद बने रविन्दर कुशवाहा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत-
बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्रीय भाजपा सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने अनेक आरोप लगाए तथा महागठबंधन कर मोदी को सत्ता से दूर रखने की साजिश रची, लेकिन देश की महान जनता ने उनके मंसूबों पर जहां पानी फेर दिया, वहीं भाजपा को प्रचण्ड जनादेश देकर इतिहास रच दिया। कहा कि चुनाव में मेरी जीत, संगठन और कार्यकर्ताओं की रणनीति और मेहनत के साथ ही जनता के सहयोग, स्नेह और समर्थन की बदौलत हुआ है।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से दोबारा सांसद चुने जाने के बाद बार बिल्थरारोड में प्रथम आगमन पर शुक्रवार की देर शाम मानस मंदिर प्रांगण में नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार की ओर से आयोजित समारोह में रविन्दर कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा को फूल- मालाओं से लाद नारे गुंजायमान किए।
सांसद कुशवाहा ने अपने स्वागत से गदगद होकर कहा कि जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर साबित कर दिया है कि मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास है। उन्होंने वादा किया कि बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जातिवादी पार्टियों ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन विकास नहीं किया।
विधायक धनंजय कनौजिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा की।
नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने सांसद रविन्दर कुशवाहा और विधायक धनन्जय कन्नौजिया से नगर के विकास में मिल रहे अपेक्षित सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि अतिशीघ्र नगर में दिखलायी देगा। उन्होने द्वय नेताओं को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया।
इस मौके पर डा0 दयानन्द वर्मा, देवेन्द्र कुमार गुप्त एडवोकेट, शिवनाथ लंकेश, शिवकुमार जायसवाल, नन्दा वर्मा, धर्मेन्द्र सोनी, अंजय राव, विनय कुमार सिंह, सरदार महेन्द्र सिंह, शिवमंगल गुप्ता उर्फ विक्की, अमित जायसवाल, धन्नू सोनी, उपेन्द्र कुमार गुप्ता उर्फ मिन्टू, अमीर चन्द गुप्ता, प्रधान सतीश कुमार गुप्ता, बलवन्त सिंह, विश्राम सिंह, नीरेशंकर गुप्ता, अजय यादव आदि लोगों ने सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता रणजीत कुशवाहा व संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…