प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर गोपीगंज ।नगर के राजमार्ग थाने के पास ओवर टेक करते समय पीछे से आ रहे कंटेनर के धक्का मार दिया। कार ओवर ब्रिज के लिए बने पिलर मे ठजा भिड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वाराणसी में कार्यरत अनोज सिंह निवासी कटरा इलाहाबाद व जुबेर अहमद धूमनगंज अपनी कार से सुबह वाराणसी जा रहे थे जहां गोपीगंज नगर मे राजमार्ग पड़ाव पर आगे निकलने के लिए ओवर टेक कर रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहा कंटेनर कार मे टक्कर मार दिया, जिससे असंतुलित होकर कार पिलर से टकरा गयी और कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त हुई कार में अनोज और जुबेर फस गये, जिन्हें बाहर निकालने के लिए ओवर ब्रिज निर्माण मे लगे क्रेन से निकाला गया। घायल अवस्था मे दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…