प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। मामूली बात पर नाराज होकर घर छोड़ कर निकली किशोरी उस समय सुरक्षित घर लौट गई जब वाराणसी से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन मे सवार युवक की नजर किशोरी के उपर पड़ गई | युवक न केवल किशोरी के परिजनो को सूचना दे दी बल्कि उसे गोपीगंज नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर उतार कर ड्यूटी पर कार्यरत स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा को सुपुर्द कर दिया | बाद मे स्टेशन मास्टर के सहयोग से गोपीगंज पहुचे परिवार के लोग उसे वापस घर लेकर चले गये|
वाराणसी जनपद के भदवा अखरी निवासी आठ भाई बहन मे सातवी रितू को उसके भाई ने मंगलवार को किसी बात डाट दिया था | डाट से नाराज किशोरी बुधवार को सुबह घर से निकल गई | परिवार के लोग उसे ढूढने मे परेशान थे इधर वह हरदत्तपुर स्टेशन से इलाहाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन मे सवार हो गई |ट्रेन मे गुमसुम अकेली बैठी किशोरी पर उसी गांव के युवक ञृतिक सिंह कल्लु की नजर पड़ गयी तो उसने परिजनो को सूचना देकर उसे लेकर ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर लेकर उतर गया | स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा को सुपुर्द करते हुए उनसे पूरी स्थिति बता दी | किशोरी को सुपुर्द कर गांव का युवक चला गया इस बीच समझा बुझा कर स्टेशन मास्टर ने किशोरी से मोबाइल नम्बर की जानकारी कर परिवार के लोगो को बुला लिया| स्टेशन पहुचे परिवार के लोग उसे वापस लेकर घर चले गये | परिवार के लोग गांव के युवक के साथ अशोक कुमार वर्मा के सूझबूझ की सराहना करते हुए आभार जताया | कहा कि अगर गांव के युवक की नजर नही पड़ी होती और वर्मा जी का सहयोग न मिला होता तो किशोरी मुश्किल मे पड़ गयी होती|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…