प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज थाना क्षेत्र मे छतमी गांव के पास राजमार्ग पर सवारियो से भरी आटो ट्रक के धक्के से पलट गई | आटो पलटते ही मची चीखपुकार सुन दौड़े आस पास के लोगो ने आटो सीधा कर घायलो को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुचाया| सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रुप से घायलो को रेफर कर दिया गया |
हड़िया से आटो सवारी लाद कर गोपीगंज की तरह आ रही थी| रास्ते मे छतमी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से धक्का मार दिया जिससे असंतुलित होकर आटो पलट गई | चीखपुकाक सुन पहुचे आसपास के लोगों ने ऑटो मे फंसे लोगों को बाहर निकाला| ऑटो में सवार एक ही परिवार के पुरानी तहसील हंडिया(प्रयागराज)निवासी प्रेमचंद व उनकी पत्नी गुलाबी देवी तथा 12 वर्षीय पुत्र जितेंद्र सहित रामचरित्र पांडेय 45 बेरवा पहाड़पुर ,सलीमुन 60 कोईरौना ,मंन्दासी 60 भेलसी हडिया लाल जी 42 कोईरौना शिव शंकर मिश्रा 62 कोईरौना निवासी घायल हो गए| सभी घायलों को गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया |जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर प्रेमचंद व पत्नी गुलाबी देवी एवं पुत्र जितेंद्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने जितेंद्र को अन्यत्र रेफर कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…