Categories: UP

कुत्ते को बचाने में बाइकसवार घायल

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज,भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर जगन्नाथपुर के समीप शुक्रवार को अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जगरनाथपुर गांव निवासी कमल तिवी(40 बर्ष) गोपीगंज बाजार से घर लौट रहा था। उक्त स्थान पर पहुंचते ही अचानक सामने कुत्ता आ गया जिसे बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर गिर पडा़ और घायल हो गया। उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया है।

aftab farooqui

Recent Posts