Categories: UP

फांसी के फंदे से झूला युवक,अंतिम संस्कार तक पुलिस को पता नहीं

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर,भदोही। शहर कोतवाली भदोही के लोहराना गली निवासी 22 वर्षीय फैज आलम नामक युवक ने श कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। उधर, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
उक्त मोहल्ला निवासी फखरे आलम का बेटा अपने कमरे में सोया था। काफी देर तक उसके बाहर ना आने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ। कमरे के पास जाकर देखा तो वह अंदर से बंद था। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा तो पैरों तले जमीन खिसक गई थी। रस्सी के सहारे छत पंखा से शव लटक रहा था। एक निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने पूर्व में ही मौत की बात बताई। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मरे हुए युवक की शादी नहीं हुई थी। शहर कोतवाल श्रीकान्त राय ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

aftab farooqui

Recent Posts