प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर,भदोही। जिलाधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद के नो हेलमेट नो़ फ्यूल का आदेश जनपद में दूसरे दिन से ही हवा-हवाई साबित हुआ। सभी पेट्रोल पंपों पर रोज की भांति बगैर हेलमेट के बाइकर्सों ने पेट्रोल भराया। पंप संचालकों द्वारा उन्हें बगैर हेलमेट के पेट्रोल भरने में कोई कोताही नहीं की गई। क्योंकि पंप संचालक कोई बवाल लेना नहीं चाहते हैं, और न ही अपना धंधा प्रभावित करना चाहते हैं ।
बता दें कि रविवार को गोपीगंज नगर में जिला- धिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नो हेलमेट, नो फ्यूल योजना लागू की थी। उसके तहत बगैर हेलमेट लगाए आने वाले बाइकर्सों को पेट्रोल नहीं मिला था। साथ ही साथ चार पहिया वाहन चालकों को भी पेट्रोल लेते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया था। लेकिन जिलाधिकारी के जाते ही उनका फरमान हवा में हवा-हवाई बनकर रह गया है । बताते चलें कि सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों की संख्या को देखते हुए शासन ने बाइक चलाने वालों के साथ ही पीछे बैठने वाले लोगों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य कर दिया था। इससे हेलमेट लगाकर चलने वाले लोग सड़क हादसों में घायल तो होंगे लेकिन हेड इंजरी से बच जाएंगे। जहां उनकी जान भी आसानी से बचाई जा सकेगी। इसके बावजूद भी जिले मे नगरवासी व आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिना हेलमेट पेट्रोल लेकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…