प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। आमजन की बातें तो छोड़ो यहां सभासदों की चिट्ठी पत्री को भी कोई तरजीह नहीं दी जाती। नगरपंचायत कर्मी ये सब ई ओ और चेयरमैन के शह पर ही सारा खेल करते दिख रहे हैं। इस अजूबे कारनामे को हर रोज अंजाम दे रहे हैं। नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद दुबे व चेयरमैन हीरालाल मौर्या जिनके शह पर इस कार्यालय में सरकारी डाक के सिवा कुछ भी रिसीव नहीं होता। सभासद रंजीत कुमार पटवा, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,अबरार अहमद मंसूरी, प्रमोद उर्फ बल्ले रावत आदि ने संयुक्त हस्ताक्षर कर फुटपाथ के दुकानदारों के दुकान लगवाने के लिए कार्यालय गए, अधिशासी अधिकारी ने चेयरमैन से पूछ लेने की बात कही। तो सभी सभासद सकते में आ गए। फुटपाथ के दुकानदारों की बात पर ई ओ राजेंद्र प्रसाद दूबे टालमटोल करने लगे। हालांकि फुटपाथ के दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए पालिका प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है, लेकिन पुलिस द्वारा अतिक्रमण के नाम पर गरीब फुटपाथ विक्रेताओं को परेशान किया जाता है। अब सभासदों ने एकजुट होकर पथ विक्रेताओं के लिए अलग व्यवस्था निर्धारित किए जाने की जिलाधिकारी से मांग उठाई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…