प्रदीप दुबे
औराई,भदोही। थाना अन्तर्गत जीटी रोड औराई चौराहे से. कुछ कदम दूर केसरी स्वीट हाउस के सामने सड़क पर लगे बरसात के कीचड़ से फिसलकर स्कूटी सवार दम्पत्ति मे पीछे बैठी महिला की तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी गुरू प्रताप चौरसिया अपनी स्कूटी से अपनी पत्नी संग गोपीगंज के लालानगर जा रहे थे ।पत्नी 40 वर्षीया शर्मिला चौरसिया व पति गुरुप्रताप
जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग के केशरी मार्केट के समीप पहुंचा तभी स्कूटी फिसलकर सडक पर आ गिरी।इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार
से आ रही एक ट्रक के चपेट में आकर महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि गुरू प्रसाद चौरसिया वाराणसी के कैंट थाने पर बतौर होमगार्ड के पद पर तैनात है। जबकि पत्नी शर्मीला पेशे से लालानगर मे बतौर अध्यपिका कार्यरत रही।और पति संग स्कूटी पर सवार लालानगर विद्यालय के लिये आ रही थी। हादसे ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…