प्रदीप दुबे
औराई भदोही।
जिले के औराई थाना अन्तर्गत जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी के पीछे बैठी महिला ट्रक के जद में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी-जनपद के लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी गुरू प्रताप चौरसिया अपनी स्कूटी से अपनी पत्नी संग गोपीगंज रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग के केशरी मार्केट के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार पति-पत्नी गिर गये। जिससे गुरू प्रसाद की (40 वर्षीय) पत्नी शर्मिला चौरसिया ट्रक की जद में आ गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गुरू प्रसाद चौरसिया वाराणसी के कैंट थाने पर बतौर होमगार्ड के पद पर तैनात होना बताया गया है। हादसे ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…