गौरव जैन
न्यूज़ रामपुर जनपद
दिनाक 08-06-2019 को जिला ब्राम्हण सभा रामपुर की एक बैठक जिला महामंत्री राजीव शर्मा स्टेट बैंक कालोनी में रखी गयी जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने की जिसमे संजय शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ में ट्विंकल शर्मा की निर्मम हत्या इंसानियत को शर्मसार करने वाली दुखद घटना है हम राष्ट्रपति से ऐसे निर्मम हत्यारों के लिए सड़क पर बीच चौराहे पर फांसी देने की मांग करते है ऐसे हत्यारों को किसी भी धर्म से जोड़ा नही जा सकता। ऐसे हत्यारो को और मुख्य तौर पर ट्विंकल शर्मा के हत्यारों को ऐसी भयानक सज़ा दी जानी चाहिए जिससे आगे इस प्रकार की घटना को कोई और अंजाम देने की सोच भी न सके। ब्राम्हण सभा उस मासूम बच्ची के परिजनों के साथ खड़ी है तथा सरकार से मांग करते है कि जल्दी से जल्दी ट्विंकल शर्मा के परिजनों को सुरक्षा एवं मुआवजा प्रदान किया जाय ।
बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा , जिला महामंत्री राजीव शर्मा , सरक्षक कमल रत्न शर्मा , नगर महामंत्री दरबारी लाल शर्मा , नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा , विकास शुक्ल , गोविंद शर्मा , अर्पित शर्मा , अभिषेक शर्मा , प्रतीक शर्मा , राहुल शर्मा , अश्वनी त्यागी , श्याम कृष्ण शर्मा मौजूद रहे । अंत मे जिला महामंत्री राजीव शर्मा ने रोष जताते हुए कहा कि अगर ट्विंकल शर्मा के हत्यारों को जल्दी सज़ा नही दी गयी तो ब्राम्हण सभा न्यायपालिका के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…