फ़ारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए चार अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि जिले के थाना मैलानी में पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि चार शातिर बदमाश खैरताली से कालीमपुर जाने वाली रोड पर लूट की योजना बना रहें है यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से पुलिस ने,दो अदद देशी तमंचा 315 बोर,55 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर,और एक अदद कमर बन्द कारतूस पेटी को बरामद किया है अभियुक्त शेर सिंह पुत्र हीरालाल निवासी निपनिया,ब्रजकिशोर मिश्रा पुत्र छोटेलाल मिश्रा नि0 मदनूआपुर छोटेलाल पुत्र हीरालाल नि0 भूपपुर,दिनेश कुमार पुत्र मूलचन्द नि0 एवीपुर ग्रन्ट नं0 11थानामैलानी के रहने वाले बताये जा रहें हैं ।
अभियुक्तों पर शेर सिंह के विरुद्ध पूर्व से लूट, हत्या, बल्वा,गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के 13 मुकदमे व अभियुक्त बृजकिशोर के विरुद्ध हत्या, बल्वा, गैंगेस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र आदि 06 अभियोग पंजीकृत है ।जिनको पुलिस ने जारी धाराये लगाकर जेल भेज दिया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…