Categories: UP

श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

गौरव जैन

रामपुर – दिनांक 23-06-2019 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वार्ड नंबर 39 के भूत अध्यक्षों ने जनरल अजीमुद्दीन खाँ पार्क में जमा होकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए साथ ही वृक्ष लगाकर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण गुप्ता रहे जिन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी देते हुए संबोधित किया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहद और जिला मीडिया प्रभारी जीनत परवीन के साथ-साथ मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान, डॉ सैयद ,अजीम नकवी, नासिर हुसैन, शाहनवाज खान, राकेश , रिया और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

aftab farooqui

Recent Posts