प्रदीप दुबे विक्की
चौरी,भदोही। तेज रफ्तार से होने वाली घटनाओं पर अंकुश न लगने के कारण शनिवार को एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग पर रविवार को सुबह बाइक चालक को बचाने के प्रयास में एक बोलेरो असंतुलित होकर पास के मकान के दीवार से जा टकराई। जिसके चलते जहां बुलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, वही उसमें सवार चालक व बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए। बोलेरो में सवार घायलों में ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के मुड़ियापुर (चकिया) निवासी मिश्री लाल यादव 35 वर्ष, प्रमोद यादव 20 वर्ष,व शुभम यादव 12 वर्ष बताए गए हैं।
बताया जाता है कि बोलेरो पर सवार तीनो लोग किसी कार्यवश चौरी जा रहे थे। तभी मानिकपुर मार्ग पर अचानक सामने आ गए बाइक चालक को बचाने के प्रयास में बोलेरो घर के समीप एक दीवार से जा टकराई। जिसके चलते बोलेरो में सवार तीनों घायल हो गए। गम्भीर रुप से घायल बोलेरो चालक को उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…