Categories: National

भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अदालत ने ख़ारिज किया ज़मानत

आफताब फारुकी

इंदौर. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय को सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज हो गई है और अब उन्हें जेल भेजा गया है।

आकाश पर इंदौर में नगर निगम कर्मियों से मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। इंदौर में नगर निगम कर्मचारी एक मकान तोड़ने आए थे। मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायकआकाश ने अधिकारियों को वहां से जाने के लिए कहा। लेकिन जब वो नहीं हटे तो आकाश हाथ में बल्ला लेकर आए और उनकी पिटाई शुरू कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts