विकास राय
गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र के तियारा गांव में बीते 14 जून को चाकू मारकर की गई अमरजीत चौहान की हत्या मामले का अनावरण करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। अभियुक्तगण वंशराज चौहान, मनीष चौहान और मंगल चौहान को पुलिस ने क्षेत्र के उसर गांव चौराहे से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डा अरबिन्द चतुर्वेदी के कार्यालय में अभियुक्तों को पेश किया गया।
आरोपी ने बताया कि जिस पर हम लोग चुप रह गए। इस बात को वह समझा कि हमारी बहन मिलने उससे बगीचे में आ रही है। हम सभी पहले से ही लाठी चाकू आदि से लैस होकर मौके पर पहुंचे गए और अमरजीत के पहुंचते ही हम लोगों ने उस पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गए।गिरफ्तार करने वाली टीम में अब्दुल वसीम प्रभारी निरिक्षक बिरनों.उप निरिक्षक धर्मबीर सिंह प्रभारी क्राईम ब्रांच गाजीपुर.उपनिरीक्षक इष्टदेव पाण्डेय थाना बिरनों समेत अन्य सहयोगी शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…