आसिफ रिज़वी
मऊ, 18 जून 2019 – मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दो दिवसीय परिवार नियोजन संबंधित सीएमओ डॉ एससी सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें परदहा और रतनपुरा ब्लॉक की स्टाफ नर्स व् एएनएम समेत महिला एवं पुरुष चिकित्सक भी सम्मिलित हुए। बैठक में ‘अंतरा और छाया में बेहतर कौन’ दोनों परिवार नियोजन के साधन में प्रयोग और जागरुकता पर चर्चा की गई।
जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ आनंद पाण्डेय ने बताया कि जिले में 16 जून को परिवार नियोजन मेला लगाया गया जिसमें 36 महिलओं को ‘अंतरा’ लगाया गया फरवरी 2018 से अब तक 782 अंतरा इंजेक्शन और 174 महिलाएं छाया गर्भ निरोधक गोली का लाभ ले चुकी हैं।
डीसीपीएम संतोष सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत इंजेक्शन लगवाने वाली महिला व उसके साथ आई आशा वर्कर को हर बार100 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
इस सत्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम् लाल, डॉ पंकज गुप्ता, धनावती पाण्डेय, दीपिका तिवारी, सिद्धू यादव, प्रमिला सिंह आदि परिवार नियोजन विभाग के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…