उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत का सीमा विस्तार को लेकर अब लोगों की जुबान तेज होने लगी है। लोग की आकांक्षाएं है कि नगर पंचायत की सीमा को गोल रुप का स्वरुप दिया जाना चाहिए। स्थानीय नगर पंचायत सीमा से सटे सोनाडीह रेलवे ढाला रामनगर के लोग नगर पंचायत में शामिल किये जाने की मांग को लेकर रविवार को एक जुलूस भी निकाला।
सूत्रों की माने तो इसका क्षेत्र विस्तार दो बार हो चुका है। सीमावर्ती कई ग्राम व उनके मजरे इस नगर पंचायत के मुंह में जाकर अपनी भौतिक दावेदारी पेश करने लगे हैं। नगर पंचायत के विस्तार को लेंकर स्थानीय नगर से सटे सोनाडीह रेलवे ढाला के पश्चिमी इलाका के ग्रामीण नगर पंचायत की सीमा में शामिल होने के लिए आन्दोलित हो उठे है। नगर पंचायत सीमा से सटे ग्राम पंचायत कुण्डैल नियामत अली, कुशहांभांड़, बिठुआं, चौकियां, मझौवा-सीयर का मौजा चकियां आदि नगर पंचायत का हिस्सा सावित करने लगा है। यदि पुनः विस्तार करायी जाती है तो गोल आकार में सुन्दर नगर पंचायत का एरिया सावित होगा।
नगर पंचायत के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त की माने तो नगर पालिका का दर्जा हेतु एक लाख की आबादी होनी चाहिए। हमारे यहां नगर पंचायत का विस्तार भौगोलिक दृष्टि से जरुरी तो है। जब सर्वे होगा तो नगर पंचायत की अपनी आबादी व उसके आकार के बारे में जैसा होगा शासन स्तर से निर्णय होगा।
ग्राम पंचायत कुशहांभांड के सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कि उनकी ग्राम पंचायत का समस्त हिस्सा मौके पर नगर पंचायत बिल्थरारोड की सीमा से जुड़कर विलीन हो चुका है। इसे नगर पंचायत बिल्थरारोड की सीमा विस्तार के समय शामिल कर लेना ही उचित होगा। ग्राम पंचायत बिठुआ के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि नगर पंचायत की पुलिस चौकी क्षेत्र में हमारे ग्राम का अधिकांश हिस्सा आता है। बिल्थरारोड कस्बा से हमारा ग्राम विल्कुल सट चुका है। आबादी भी हो चुकी है।
इसी ग्राम पंचायत का मौजा नोनियापुरा भी है वह भी कस्बे से सट चुका है। इस तरह यदि नगर पंचायत का विस्तार हो तो बिठुआ ग्राम पंचायत को भी पूरी तरह उसमें जोड़ लिया जाय।
ग्राम पंचायत मझौवां सीयर के मौजा चकिया के निवासी जितेन्द्र कुमार राजभर ने कहा कि हमारा मौजा बिल्थरारोड कस्बा से जुड़ गया है। अनेक मकान बनकर आबादी का रुप ले लिया है। इस लिए हर हाल में नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के विस्तार के समय इसका विलय होना जरुरी है। इससे नगर पंचायत की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ हम ग्रामीणों को मिलेगा।
नगर भाजपा के सेक्टर संयोजक पूर्वी धन्नू सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगर पंचायत में धन देकर इतना विकास किया है कि अब कोई काम दिखलायी नही पड़ रहा। नगर पंचायत के सीमावर्ती इलाकों को जोड़कर इसके विकास के लिए सीमा विस्तार जरुरी है। सोनी ने स्थानीय सांसद व विधायक का ध्यान आकृष्ट किया है। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि विकास व जन सुविधा के नाम पर मैं जनता के साथ हूं। यदि मेरी आवश्यकता पड़ी तो खुल कर मदद करुगां। वैसे नगर पंचायत का सीमा विस्तार होना चाहिए।
पूर्व सभासद तनबीर अहमद ने कहा कि बिल्थरारोड की तहसील ग्राम चौकिया मोड़ पर बन चुकी है। नगर पंचायत सीमा में चौकिया मोड़ का हिस्सा आबादी का रुप ले चुका है। इस लिए इन सीमावर्ती इलाकों को नगर पंचायत की सीमा में जोड़ देनी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…