उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर के सोनाडीह रेलवे ढाला से सटे सीमावर्ती इलाका में विकास कार्य न होने एवं भूअभिलेखों में स्थान न होने से आक्रोशित लोगों के जारी जन आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। क्षेत्र के विधायक धनंजय कन्नौजिया, नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता एवं एसडीएम मोतीलाल यादव पहुंचे आन्दोलनकरियो की आयोजित बैठक में पहुंचकर उनके दर्द को समझ।
विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि विकास से अब तक उपेक्षित इस एरिया के चतुर्दिक विकास के लिए लोगों की सार्वजनिक मांगे जायज है और इसे पूरा होने तक प्रशासनिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक हर स्तर से सहयोग करने का दृढ संकल्प लेता हूं। कन्नौजिया ने कहा कि जल्द ही उक्त मामले से सीएम समेत नगर विकास मंत्री से वे स्वयं अवगत करायेंगे और इस क्षेत्र के विकास के हाईवे से जोड़ा जायेगा। कहा कि बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन बलिया जनपद का गेट-वे आफ बलिया है और इसके आसपास का विकास भी हर हाल में होगा।
चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि यह उपेक्षित एरिया नगर से सटा है तो निश्चय ही यहां नगर का लाभ भी लोगों को मिलेगा और इसे नगर में शामिल करने को लेकर विभागीय प्रक्रिया की कार्रवाई की जायेगी। यहां के लोगों को किसी तरह के परेशानी न होने का भरोसा दिलाते हुए श्री गुप्त ने कहा कि सरकार बीजेपी की है और हम विधायक जी के साथ मिलकर मांग को पूरा कराने की हर अड़चन को पार करेंगे।
इसके पूर्व जनआंदोलन में पहुंचे एसडीएम मोतीलाल यादव ने कहा कि विकास से अब तक तमाम लाभकारी योजना से महरूम इस उपेक्षित एरिया को विकास से हर हाल में जोड़ा जायेगा और भरोसा दिलाया कि जनभावना को देखते हुए मांगों के अनुरूप आवश्यक कागजी कार्रवाई की जायेगी और नगर में शामिल होने को लेकर किसी तरह का अड़चन नहीं आने दिया जायेगा।
इस मौके पर दिनेश जायसवाल, सुरेश वर्मा, आगम मद्धेशिया, विनोद शर्मा, छोटेलाल गुप्ता, रमेश शर्मा, अजय यादव, मीरा देवी, मोहनलाल निराला, मोईन, संजय गुप्ता, शिवमंगल विक्की, मनोहर गुप्ता, अखिलेश जायसवाल, राजन गुप्ता, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार वर्मा, मोइन, रमेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, मीरा देवी, आशीष, अमित, मो. आरिफ, सावन गुप्ता, विशाल व रंजीत आदि मौजूद रहे। संचालन विजय मद्धेशिया ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…