उमेश गुप्ता/ हरिलाल
बलिया (रेवती)। शनिवार की सुबह मुख्य मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र रेवती के पास सहतवार की तरफ जा रहे रेत से लोडेड ट्रक के असंतुलित होने के कारण मार्निंग वाक पर निकले दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार सीएचसी रेवती पर कराया गया।
बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह गायघाट निवासी 50 वर्षीय सीताराम पाण्डेय,रेवती कस्बा के वार्ड नम्बर तीन निवासी 40 वर्षीय शंकर यादव और सीएचसी रेवती के फर्मासिस्ट सच्चिदानंद तिवारी टहलते हुए गायघाट से रेवती के तरह जा रहे थे।उसी वक्त विपरित दिशा से रेत लदी ट्रक असंतुलित होकर लहराते हुए शंकर और सीताराम पाण्डेय को चपेट में ले लिया।संयोग यह रहा कि ट्रक के अग्रभाग से धक्का लगते ही चक्का के नीचे आने के बजाय कीचड़युक्त गड्ढे में गिर पड़े।फलस्वरुप शंकर के सिर और पाण्डेय के कमर में चोटे लगी।घटना के पश्चात ट्रक का ड्राइवर और खलासी गाड़ी को छोड़ फरार हो गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…