Categories: Crime

फायरिंग काण्ड के दोषियों को कड़ी सजा मिले – फजील अहमद (राष्ट्रीय महासचिव, जन अधिकार पार्टी)

उमेश गुप्ता/हरिलाल

बिल्थरारोड (बलिया)। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव फजील अहमद ने उभांव ग्राम में इन्द्राशन राजभर के परिजनों से मिलकर जनवासे में हुयी फायरिंग की घटना के बावत जानकारी ली। उन्होने घटना के प्रति दुःख ब्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने सामाजिक बुराई को और बढ़ाने का काम किया है।

इस घटना में शामिल दोषियों को कत्तई न बही बख्शा जाना चाहिए। दूसरी तरफ किसी निर्दोष को फंसना भी नही चाहिए। उन्होने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की है कि पुलिस अपने ढंग से घटना की गहराई से जांच करे और दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही करे कि दोबारा फिर हिम्मत कोई न जुटा सके।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts