Categories: Crime

भदोही में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की सिर कूचकर बेरहमी से हत्या

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर,भदोही। कोतवाली क्षेत्र भदोही के नगुआं गांव में ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग की गमछे से गला कसकर उसके बाद सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दिये जाने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस,अपर पुलिस अधीक्षक डा०संजय कुमार सहित फॉरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। बेरहमी से की गई बुजुर्ग की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। राधेश्याम यादव के हत्या की खबर मिलते ही मौके पर समाजवादी पार्टी भदोही के पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्व ब्लाक प्रमुख भदोही विकास यादव, सपा नेता शोभनाथ यादव, पन्ना लाल यादव व पूर्व नामित सभासद राजकुमार यादव आदि भी मौके पर पहुंचकर परिजनो को सांत्वना देने के साथ ही समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम हर पहलू पर जांच कर रही है।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार नगुआं गांव निवासी राधेश्याम (70 वर्ष) जीवकोपार्जन के लिए गांव से दूध लाकर शहर में बेचने का काम करते थे। राधेश्याम को 6 बेटे हैं। इनमें चार बेटे मुम्बई में रहते हैं। तथा दो बेटे घर पर ही रहकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। घर से कुछ दूरी पर राधेश्याम यादव की पाही है। पाही के ट्यूबवेल पर ही राधेश्याम काफी समय से सोते हैं। आज रात राधेश्याम प्रतिदिन की घर से खाना-पीना ग्रहण करने के बाद पाही पर बने ट्यूबवेल के बाहर सोने चले आये। सुबह पाही पर बंधे पशुओं को चारा-पानी के कार्य से पहुंची राधेश्याम की बहू ने देखा कि चारपाई पर खून से लथपथ राधेश्याम मृत पड़े हैं।

यह देख उसके पैर तले जमीन खिसक गई, और वहीं से शोर मचाने लगी। महिला की चीख-पुकार सुन परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर मौजूद हो गये। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। बेरहमी से की गई बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय कुमार सहित फॉरेंसिक व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। राधेश्याम यादव के गले में गमछा बंधा हुआ था। तथा सिर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। आशंका जतायी जा रही है कि बदमाशो ने पहले राधेश्याम को गमछे से गला कसकर उसके बार सिर कूचकर बेरहमी से हत्या की है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts