प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। स्थानीय थानाक्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी रेल प्रखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के करीब तिलंगा क्रासिंग ट्रैक पर उस समय एक नाराज यवती को बचा लिया गया जब वह रेलवे ट्रैक पर सोई हुई थी।आरपीएफ ने परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के रामपुर कायस्थान गांव निवासी सुरेश कहार की् 15वर्षीय पुत्री खुशबू किसी बात से नराज होकर घर से निकल कर रेल पटरी पर कटने के लिए गई। और काफी देर तकचहलकदमी के बाद लोगों की नजर बचाती रेल पटरी पर लेट गई। इस बीच पटरी के किनारे काम कर रहे रेलकर्मी की निगाह उस पर जा पड़ी। युवती को समझाने के बावजूद भी जब वह जिद पर ही अड़ी रही तो रेलवेकर्मी ने ज्ञानपुर रोड के प्रभारी स्टेशन अधीक्षक वर्मा जी को घटना की जानकारी से अवगत कराया।
प्रभारी स्टेशन अधीक्षक ने मामला जीआरपी को बताया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने ट्रेन आने के पूर्व ही युवती को रेलवे ट्रैक से उठाकर स्टेशन पर ले आई। जहां समझाने बुझाने के बाद उसके परिजनों को बुलाकर युवती को सौंप दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…