प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। दुनियां भर में विख्यात मखमली गलीचों के शहर भदोही की ज्ञानपुर सीट से लगा जा लगातार चार बार से विधायक विजय मिश्रा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्ढा से मिले और पार्टी का नया दायित्व संभालने पर बधाई दी। दोनों के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात रही। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नढ्ढा और पूर्वांचल के बहुचर्चित विधायक विजय मिश्रा की शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विधायक ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इसके बाद दोनों के बीच विकास पर वार्ता हुई। बतातें चले कि विधायक विजय मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने के साथ ही लोकसभा चुनाव तक के तमाम मोर्चे पर भाजपा का साथ दिया। पिछले लोकसभा चुनाव में विधायक विजय मिश्रा के विधान सभा क्षेत्र ज्ञानपुर से 28 हजार से अधिक और विधायक के पैतृक विधान सभा हंडिया से 14 हजार से अधिक लीड लेकर भाजपा चुनाव जीती थी। इसमें विधायक विजय मिश्रा के भागीरथी योगदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…