Categories: National

महाराष्ट्र के सीएम भी है बकायेदार, लाखो बकाया है पानी का बिल

सायरा शेख

मुंबई: महाराष्ट्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्र देवेंद्र फडणवीस के बंगले ‘वर्षा’ को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सीएम पर 7,44,981 रुपये का पानी का बिल बकाया था। डिफॉल्टर्स की लिस्ट 18 मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। फडणवीस के कैबिनेट के कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनके बंगलों को बीएमसी ने डिफॉल्टर घोषित किया है। उन पर भी पानी का बिल बकाया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts