तारिक खान
प्रयागराज : छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित बाउंसर रिक्की खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब इंदौर जाएगी। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का सुरक्षा गार्ड रिक्की अब तक फरार है। उसके संबंध में सही जानकारी के लिए पुलिस ने महामंडलेश्वर को भी नोटिस भेजा था, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिल सका है।
सोमवार को पुलिस ने पीडि़ता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाया था। कहा जा रहा है कि अपने बयान में भी उसने इंदौर निवासी रिक्की खान के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही एक टीम वहां भेजी जाएगी।
कीडगंज थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त छात्रा प्रयाग संगीत समिति में नृत्य सीखती है। कुंभ मेले के दौरान वह महामंडलेश्वर से मिलने गई थी। आरोप है कि वहां बाउंसर रिक्की खान ने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर अश्लील वीडियो व तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। फिर सिविल लाइंस के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…