प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में ईट-पत्थर चले। इससे छुब्ध दूसरे पक्ष ने घर के पास जाकर मारपीट की। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी एक पक्ष के राम सजीवन 75 वर्ष का पड़ोसी से विवाद चल रहा है। जिसके चलते अक्सर विवाद होता रहता है। शनिवार की शाम दोनों पक्षों में शुरू हुए विवाद ने गंभीर रूप धारण कर लिया और जमकर ईट-पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष के राम सजीवन 75 वर्ष सहित सुनील सरोज 26 वर्ष ,आकाश 18 वर्ष,शनी 18 वर्ष,सोनू 19 वर्ष ,नन्हें 18 वर्ष,अजीत 12 वर्ष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल चेतसिंह भेजा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…