Categories: Crime

5 बच्चो की माँ के प्रेमी ने किया उसकी हत्या, खुद भी किया आत्महत्या

फारुख हुसैन

धौरहरा/ईसानगर (खीरी) तहसील धौरहरा के थाना क्षेत्र क्षेत्र के थाना क्षेत्र ईसानगर नगर के ग्राम चकदहा में प्रेम प्रसंग में दोनों लोगों ने अपनी जान दे दी। मृतक महिला (30) का प्रेम प्रसंग गांव के ही अविवाहित शत्रोहन (35) से काफी समय से चल रहा था। शत्रोहन ने बीती रात में लगभग 3:00 बजे पहले खुरपी से गर्दन सर और नाक पर बार करके गुड्डी को मौत के घाट उतार दिया ।बाद मे उसी खुरपी को अपनी गर्दन पर बार करके अपनी भी आत्महत्या कर ली। इस प्रकार दोनो की मौत हो गयी।

घटना बीती रात की है, मृतक महिला का पति किसी कार्य से धौरहरा के पास एक गांव मे गया था। शत्रोहन का घर मृतक महिला के घर के पास ही था। छंगा शत्रोहन से घर का ख्याल रखने के लिये भी कह गया था। मृतक महिला के 5 बच्चे हैं इनमें सबसे बड़ा 10 वर्ष का बेटा है और तीन बेटियों के बाद एक लगभग डेढ़ वर्ष का लड़का भी है। मृतक महिला गर्भवती भी थी। इस घटना ने पूरे गांव को दहला कर रख दिया है इन छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण पोषण पोषण बच्चों का पालन पोषण पोषण पोषण कैसे होगा।

मृतक महिला के बड़े बेटे ने बताया कि शत्रोहन ने पहले मेरी मां को खुरपी से मार दिया और फिर अपनी गर्दन पर खुरपी कई बार वार कर अपनी भी आत्महत्या कर ली। इस हृदय विदारक घटना को अंजाम देने के पीछे उसकी क्या मन मंशा रही यह नहीं कहा जा सकता है।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र घटनास्थल पर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा भी घटनास्थल पर गए और पूरी जानकारी ली । तथा मृतकों  के शवों का पीएम कराने के लिए जिला चिकित्सालय लखीमपुर भेज दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts