फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी में बीते दिन रविवार को बीच नुमाइश मेले के दौरान गोली चलाकर आमजन में अपनी दहशत फैलाने वाले युवक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गये। जी हां ये वो युवक थे जो अक्सर आमजन में अपनी दहशत फैलाकर लोगों को जीना दूभर कर रहे थे। बताते चले कि यह अभियुक्त आये दिन कभी झगड़ा फसाद तो कभी चोरी और वाहन चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।
दरअसल यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया का है जहां पर बीते रविवार को नुमाइश मेले में इन दंबग युवकों ने विवाद किया था और साथ ही मेले में अपनी दहशत फैलाने के लिये इन्होने अपने अवैध असलहे से फायर भी किया था जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से इन युवकों की पहचान की गयी थी और पुलिस ने इन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी और बीते दिन मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार त्यागी ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर पुराने बस अड्डे से चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया जो कि शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक बाइक और 315 बोर तंमचा कारतूस और खोखा बरामद किया है ।पुछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया वह नगर में बाइक चोरी के काम को भी अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस ने चारों अभियुक्तों को उचित धाराये लगाकर जेल भेज दिया है और साथ ही पकडे गये अभियुक्तों की जानकारी पर उनके और साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…