विकास राय
गाजीपुर- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के युवजन जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के द्वारा गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थानान्तर्गत ताजपुर डेहमा निवासी सैयद शहंशाह आब्दी को वाराणसी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। गौरतलब है कि सैयद शहंशाह आब्दी युवजन सभा में प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्वांचल में अपना खासा असर दिखाया था।
यही नहीं बलिया टीडी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सैय्यद शहंशाह आब्दी का प्रभाव समाज के सभी वर्गों में खासकर के युवा वर्ग में बना हुआ है, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के दिशा निर्देश पर उन्हें ये नयी ज़िम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने सौपी है।उनकी नियुक्ति से गाज़ीपुर, बलिया, आज़मगढ़, मऊ बनारस जौनपुर सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…