प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसीलदार ज्ञानपुर के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान जब्त हुए सामानों के स्वामी नगर के काली देवी निवासी राजा मोदनवाल ने आरोप लगाया कि नाले और बिजली के पोल से पीछे लगे दुकाने के सामानों को भी पालिका के कर्मी जबरजस्ती उठा ले गए। जिसमे मेरे काफी ठंढा के बोतल जहां टूट गए, वही जब्त किए ठंढा और विसलरी पानी के बोतलों को अभियान में लगे कर्मी पी गए।
वही संतोष चौरसिया निवासी जीटी रोड ने आरोप लगाया कि जब्त किए गए सामान पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण गमछा में भरकर गायब कर रहे हैं। जिसको लेकर नाराज व्यापारियों ने पालिका कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उक्त मामले में अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती ने कहा कि अतिक्रमणकारियों का आरोप बेबुनियाद है। उनके सभी सामान पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जुर्माने की रसीद कटवा कर अपने सामानों को ले जा सकते हैं। वहीं लोगों में इस बात की चर्चा रही कि जिला प्रशासन अतिक्रमण करवाने वालों पर भी कार्रवाई करे। नगर के अंदर कुछ मकान स्वामी अपने मकानों के सामने दुकानें लगवाकर जहां अतिक्रमण करवाते हैं, वही मोटी रकम भी वसूलते हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारी महिला मीरा देवी ने आरोप लगाया कि उनका काउंटर उनके चबूतरे पर रखा था। जिसमें बिक्री के हजारों रुपए नकदी भी थे। पालिका के कर्मचारियों ने उनका काउंटर भी जबरदस्ती उठा लिया। वहीं नियाज,बबलू,कैयूम,नागे,मेराज,लक्ष्मी,मुजम्मिल, लल्लन, आदि ने भी आरोप लगाया कि उनके दुकान का 20 कैरेट नीबू ,10 कैरेट आम , गैस चूल्हा, खाद सामग्री आदि पालिका कर्मचारी उठा ले गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…