प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से नाराज राजमार्ग उत्तरी क्षेत्र के लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया| प्रदर्शन कर रहे लोग नलकूप की गड़बड़ी ठीक कराने की मांग कर रहे थे |
गोपीगंज नगर मे थाना परिसर स्थित नलकूप मिट्टी के साथ बालू उगल रहा है |इससे जुड़े क्षेत्रों मे पेयजल संकट बढ़ गया है | गर्मी के मौसम मे पेयजल संकट झेल रहे लोग सोमवार को कोइरान मोहाल अली नगर के नागरिको ने लामबंद होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया |लोगो ने आरोप लगाया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही नलकूप से पेयजल के नाम पर कीचड़ और बालू युक्त पानी मिल रहा है | इस संबंध मे नगर पालिका प्रशासन द्वारा बताया गया कि 1984 मे स्थापित नलकूप का बोर लगभग फेल हो गया है | इसकी जांच कराई गई है शिघ्र ही शासन से नये नलकूप की बोर कराने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी |
प्रदर्शन करने वालो मे अनिल यादव फेकई खान सुनील यादव हृदय मौर्य हृदय मोती मौर्य शाहरुख खान राधेश्याम मोहम्मद कैफ शहजादी गुड़िया सायरा बेगम चंपा मौर्य आदि शामिल रहे|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…