आदिल अहमद
कानपुर: मर्यादा पुरषोत्तम राम का नाम कतिपय सामाजिक तत्त्व लगातार समाज में भय व्याप्त करने के गरज से कर रहे है। इस प्रकार की कई घटनाये सामने आना शुरू हो गई है कि मुस्लिम व्यक्तियों को पीट कर जय श्री राम ज़बरदस्ती बोलने को कहा जाता है। इस प्रकार की बढती घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी कानपुर में भी एक इस प्रकार की घटना का आरोप प्रकाश में आया है।
बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को ‘जय श्री राम’ कहने को कहा। जब उसने कहने से इनकार किया कि तो उसकी पिटाई कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि इस घटना के बारे में हमें लिखित शिकायत मिली है और मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। ताज का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।’
ताज ने आरोप लगाया कि उसे मारने वालों ने धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने टोपी उतार दी और उससे जय श्री राम कहने को कहा। ताज ने बताया कि मार-पीट पर वह जब चिल्लाया तो राहगीरों ने उसे बचाया।
वही प्रकरण में मामले पर क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता का कहना है कि ताज मोहम्मद देर रात को अपने घर जा रहे थे। कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट की है। पीड़ित का आरोप है कि जय श्रीराम का नारा न लगाने पर उसको मारापीटा गया है। मौका-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…