फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी). लखीमपुर खीरी में आइसक्रीम खाने से तीन गांवो के बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी बच्चों को इलाज के लिए मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताते है कि मंगलवार को मितौली थाना क्षेत्र के सरेली, अमानतपुर और भुड़कुड़ा गांव में करीब 3 दर्जन बच्चों ने गाँवो में बिक रही आइसक्रीम को खाया था।
अचानक देर शाम सभी बच्चों को अचानक उल्टी दस्त आने शुरू हो गए जिससे गाँव मे अफरा तफरी मच गई और सभी परिजन अपने अपने बच्चों को लेकर अस्पताल की और भागे आनन-फानन में परिजनों द्वारा सभी बच्चों को मितौली सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फ़िलहाल बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गांवो में खुलेआम खाने पीने की चीजों में बिक रही बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन कब कार्यवाही करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…