तारिक खान
कुशीनगर – लापरवाही की भी हद होती है। स्कूल प्रशासन बच्चो की जान से ऐसे खिलवाड़ करता है जैसे लगता है उसकी कोई जवाबदेही नही होती है। मामला कुशीनगर का है, जहा एक स्कूल वाहन बच्चो को ले जाते समय रेलवे अंडरपास के नीचे भरे कमर भर पानी में फंस गया।
स्कूल प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई, रेलवे अंडरपास में फंसा बच्चों से भरा स्कूली मैजिक, आस पास के क्षेत्रीय नागरिको की तवज्जो और तत्परता से मैजिक में सवार मासूम बच्चे बाल बाल बच सके है। आस-पास के ग्रामीणों और नागरिको ने पानी की परवाह न करते हुवे सभी जतन कर डाले और बच्चो को सुरक्षित बाहर निकाला। वही क्षेत्र में चर्चोओ के अनुसार वाहन चालक नशे में धुत था। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा रोष दिखाई दे रहा था। सुचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मैजिक व उसके ड्राइवर को कब्जे में लेकर जाँच करने में जुटी हुई है। रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा रेलवे अंडरपास का मामला बताया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…