सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के लोनी बॉर्डर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को कारगिल चौराहे पर एसआई हरेन्द्र सिंह टीम के साथ सन्दिग्ध वाहन/ व्यक्ति बाबत चैकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक सन्दिग्ध युवक हाथ मे प्लास्टिक बैग लेकर आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर वापिस तेजी से चलने लगा। सन्दिग्ध गतिविधि के चलते पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली। जिसमे 120 पव्वे अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त की पहिचान आशिफ पुत्र आशिक अली निवासी अशोक बिहार थाना लोनी के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…