सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। एक तरफ योगी जी पत्रकारो के हित की बात करने का दावा करते है और दूसरी तरफ उनकी लोनी पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है।पत्रकार पर हमले के मामले में लीपापोती कर लोनी पुलिस ने साबित कर दिया कि यहां योगी का नही संजय पांडेय का राज चलता है और किस मुकदमे में क्या खेल या मोड़ देना है ,उनका अलग ही अंदाज है। बता दे कि लोनी में पत्रकार विश्वनाथ त्यागी व उसकी पत्नी पर उस समय हमला हुआ जब पत्रकार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ घर मे सो रहा था।
ज्ञात रहे कि लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी मौहल्ला विकास नगर में रह रहे पत्रकार विश्वनाथ त्यागी व उसकी पत्नी पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सोते हुए दरवाजा तोड़कर ईंट पत्थरो व लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। पत्रकार विश्वनाथ त्यागी ने दिनांक 01/01/2014 को लव मैरिज की थी। आरोप है कि हमलावर ससुराल पक्ष उसी समय से पत्रकार व उसकी पत्नी को जान से मारने की फिराक में रहते है। सुबह जानकारी होने पर पत्रकार थाने पहुंचे। उससे पहले ही चौकी प्रभारी कुँवर सिंह ने आरोपी पक्ष की महिला से पत्रकार के खिलाफ तहरीर ले ली। जब पत्रकारो ने तहरीर दी तो चौकी प्रभारी ने रौब गांठते हुए कहा कि फैसला कर लो ,पत्रकार पर महिला आरोप लगा रही है ,आप नही जीत पाओगे। तहरीर रिसीव करने व मुकदमा लिखने को चौकी प्रभारी ने थाना प्रभारी का हवाला देकर इनकार कर दिया।
हालांकि पत्रकारो के नाराज होने पर चौकी प्रभारी ने तहरीर रिसीव करा दी और जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने को कहकर पत्रकार को टरका दिया।मामले में डीआईजी /एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है ,जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…