सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जनपद के लोनी थानांतर्गत त्यागी मार्किट विकास नगर में घर मे सोते पत्रकार विश्वनाथ त्यागी पर हुए जानलेवा हमले व कीमती सामान नकदी लूटने के मामले में पुलिस का अमानवीय चेहरा दिखा है। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया। मगर दर्ज करने से पहले चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी ने विपक्षियों की तहरीर पर भी पत्रकार के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले में पत्रकार रोष व्याप्त है और उन्होंने आह्वाहन करते हुवे कहा है कि जब तक साथी पत्रकार को न्याय नही मिलता ,तब तक लोनी कोतवाली की प्रेस कांफ्रेंस व गुड़ वर्क का बहिष्कार करेंगे। वही पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि उससे डाबर तालाब चौकी प्रभारी कुँवर सिंह केवल इसीलिये रंजिश रखते है कि उसने शिकायत कर बड़े स्तर पर हो रहे गांजे के कारोबार को बंद करा दिया था। आरोप है कि उसी समय से चौकी प्रभारी पत्रकार से रंजिश रखते थे और मौके की तलाश में थे। अब जब उस पर हमला हुआ तो थाना प्रभारी व सीओ लोनी को गलत जानकारी देकर पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है.
जब इस बारे में सीओ लोनी से पूछा गया तो उन्होंने बयान के आधार पर धारा बढ़ जाएगी। पुलिस की कार्यशैली से लोनी के पत्रकार आक्रोशित है और आगे की रणनीति पर विचार कर रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…