गोपाल जी
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मदरसे के एक शिक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है कि ‘जय श्रीराम’ नहीं बोलने की वजह से कुछ लोगों के एक समूह ने उसे पीटा और चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। बताया जाता है कि इस घटना में तीन लोग घायल हुवे है।
जीआरपी अधिकारी ने बताया कि हलदर ने कहा कि लोगों का एक समूह उनके पास आया और उनसे ‘जय श्रीराम’ कहने के लिए कहा। जब उन्होंने मना किया तो इन लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और जब ट्रेन पार्क सर्कस स्टेशन में दाखिल हो रही थी, तब उन लोगों ने उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया। हलदर की आंख और हाथ पर चोट आई है। अधिकारी ने कहा कि हलदर ने सोमवार को बालीगंज जीआरपीएस में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, ममता बनर्जी ने पत्रकारों को बताया कि मैंने पीड़ितों से बात की है और तीनों के लिए 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। हमलोग ऐसी घटनाओं की निंदा करते हैं और मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। हम राज्य में ऐसी चीजें नहीं होने देंगे।
इनपुट साभार भाषा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…