Categories: CrimeNational

दलित प्रेमी के साथ भागी युवती की उसके परिजनों ने किया सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, चार हिरासत में

के सिंह

मध्यप्रदेश: धार जिले के बाग थाने के गांव में एक लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस के मुताबिक पिटाई में उसके परिजन ही शामिल थे। घटना के कारण को बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आदिवासी है। पीडिता को गांव के ही एक दलित युवक से प्रेम हो गया और वह उसके साथ भाग गई थी। उसके परिजनों को ये नागवार गुजरा। पीडिता का आरोप है कि उन्होंने उससे कहा कि वह उसकी शादी भीलाला समाज के युवक के साथ तय की जाएगी, लेकिन पीडिता के इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

मामले में पिटाई के वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर खड़े पिकअप के नम्बर से आरोपियों तक पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाग पुलिस थाने के इंस्पेक्टर कमलेश सिंघार ने कहा है कि उन्होंने पीडिता को गाड़ी में बिठाकर रखा था। उसको गाड़ी से हाथ पकड़कर खींचा गया और उसकी एक बार फिर पिटाई किया गया। लड़की के भाई महेश, सरदार, डोंगर सिंह, इला, दिलीप और गणपत समेत कुल सात लोग घटना में शामिल थे। उन लोगों ने कहा कि तू हरिजन समाज के लड़के साथ भाग गई थी तो हम तेरी शादी भिलाला समाज में कर देते हैं। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया था इसी बात को लेकर इन लोगों ने एक मत होकर उसे बुरी तरह पीटा। हमने केसर सिंह गांव के पटेल की रिपोर्ट से 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में कुल चार लोगो की गिरफ्तारी भी हुई बताई जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts