प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा,भदोही। शादी विवाह जैसे पवित्र बंधन से जुड़े सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने सात जन्मों का साथ निभाने की शपथ लेने के बावजूद ही कुछ ही घंटों में इस पवित्र रिश्ते की डोर को तोड़ दिया।
पीड़ित वर पक्ष के आरोपों को आधार माने तो बताया जाता है कि सुरियांवा थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी हडिया थाना क्षेत्र मे रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल आई तो रात में सुहागरात के समय अपने पति को यह कह कर सकते में डाल दिया कि, मुझे मत छूना मैं किसी और से प्यार करती हूं। मुझसे दूर रहो, क्योंकि मैं किसी और की अमानत हूं। और उसी के साथ ही जीना-मरना चाहती हूं। मुझसे दूर रहो।
वर पक्ष का आरोप है कि इतना सुनते ही पति अवाक रह गया। पति ने लोक-लाज, घर की इज्जत और मर्यादा का हवाला देकर पत्नी से अनुनय विनय भी किया। किंतु पत्नी जिद पर ही अड़ी रही। पति ने जब इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो घर में हंगामा मच गया। सुबह होने पर लड़की के मां-बाप को सूचना देकर बुलाया गया और आपसी लेनदेन के बाद लड़की को मायके के लिए विदा कर दिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…