Categories: Crime

अज्ञात बाइक सवार ने मारी युवक को गोली. युवक घायल

मुकेश कुमार

मऊ. घोसी कोतवाली अंतर्गत खनिगह ईंट भट्ठे के पास बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशों ने इंडिगो सवार युवक को मारी गोली। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने युवक को निशाना बना गोली दागी किन्तु संयोग रहा कि गोली पैर में लगी।

सूचना के उपरांत मौके पर पुलिस पहुँच कर घायल को डायल 100 से जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज जारी है। वहीँ घटना स्थल पर कारतूस का एक खोखा भी बरामद हुआ। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को लिखित शिकायत नही मिली है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts